DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोहल्ला क्लास व ऑनलाइन क्लास की हुई समीक्षा, बैठक लेकर डीईओ ने ली हर ब्लॉक की रिपोर्ट, देखिये क्या है जिले की स्थिति

बालोद – जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों व समस्त सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं समस्त विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयकों की समीक्षा बैठक  डीईओ आर.एल. ठाकुर ने ली। बैठक में प्रमुख रूप से कोविड-19 संक्रमण के कारण शालाओं के बंद होने की स्थिति में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर आ रही समस्या के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई।  जिस पर सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा जानकारी दिया गया कि उनके विकासखण्ड के प्रायः सभी शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ’’पढई तुंहर पारा’’  के तहत गांव के पारा मुहल्ला के सामुदायिक भवन या सामाजिक भवनों में पढ़ाई कराई जा रही है। पढ़ाई के दौरान बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा दिये गये गाइडलाईन का पालन किया जाता है। सभी बच्चे मास्क लगाकर आते है व एक निश्चित दूरी बनाकर बैठते है व पढ़ाई करते है। सभी केन्द्रों में बच्चों के हाथ धोने हेतु साबुन एवं बाल्टी में पानी रखा जाता है। कुछ केन्द्रों में सेनेटाइजर का उपयोग किया जाता है। पालक भी स्वेच्छा से अपने बच्चों को इन केन्द्रों में पढ़ाई हेतु भेज रहे है। इन बच्चों का शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशानुसार आंकलन भी किया जा रहा है। इस हेतु सभी बच्चों को cgschool.in पोर्टल में संबंधित शिक्षकों के द्वारा पंजीकृत कर आनलाईन आंकलन किया जा रहा हैबालोद जिले के 81133 विद्यार्थियों का आनलाईन आंकलन किया जा चुका है।

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शालाओं में पदस्थ समस्त शिक्षकों का आनलाईन कोर्स दीक्षा एप के माध्यम से चल रहा है। जिसमें बालोद जिले के समस्त शिक्षकों के द्वारा माड्यूल 13, 14 एवं 15 को पूर्ण कर लिया गया है। इन सारी जानकारी से अवगत होते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बालोद द्वारा और बेहतर ढंग से किये जाने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में पी.सी. मरकले (डी.एम.सी.बालोद), आई.एल. उइके , जी.एल. खुरश्याम (ए.पी.सी.) एवं सभी बी.ई.ओं/ए.बी.ई.ओ./बी.आर.सी.सी. जिला बालोद उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page