DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जब रोड पर तड़पता रहा घायल,अचानक पड़ी एएसपी की नज़र, पहुंचाया जिला अस्पताल

दादू सिन्हा, धमतरी। जिले से लगे कुकरेल बाँसपारा के पास बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। जहां हाइवे पेट्रोलिंग-2 के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे नगरी से धमतरी की ओर आ रहीं थी। वहीं नगरी रोड में अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से रोड पर पड़ा हुआ था और घायल तड़प रहा था। जब घायल के ऊपर अचानक धमतरी एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल हाइवे पेट्रोलिंग-2 को सूचना दी। जहाँ पेट्रोलिंग-2 ने घायल व्यक्ति को इलाज हेतु तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल हुए व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया। बताया गया कि घायल का नाम पंकज साहू पिता धनेश साहू उम्र 28 वर्ष देवपुर अर्जुनी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जो कि एक निजी कंपनी में काम करता है। जो अपने मोटरसाइकिल सीजी 05 ए के 5977 से अपना काम निपटा कर वापस घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रोड पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया था।

You cannot copy content of this page