DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भूमिफोड़ दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर कमरौद में हुआ चोरी, चादर ओढ़ पहुंचा चोर, निकाल ले गया संकट मोचन के सिर से मुकुट सहित सारे जेवर, देखिए वीडियो

बालोद। बालोद जिले के ग्राम कमरौद स्थित दक्षिणमुखी भूमिफोड हनुमान मंदिर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां जमीन से निकले हुए हनुमान की मूर्ति से अज्ञात चोर द्वारा चांदी के मुकुट सहित सभी जेवर चुरा लिए गए हैं। घटना 1 जून की रात 12 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुजारी को सुबह घटना की जानकारी हुई। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिसमें उक्त घटना कैद हुई है। लेकिन चोर का चेहरा पहचान नहीं आ पा रहा है। क्योंकि उक्त चोर चादर ओढ़ा हुआ था। चेहरा कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। गुण्डरदेही थाने के अंतर्गत आने वाले इस मंदिर में बड़ी चोरी के बाद से पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। तो वहीं घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मंदिर समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि चोरी करने वाला मंदिर के पीछे हिस्से में स्थित एक खिड़की के रास्ते से घुसा है। रात करीब 11 बजे तक मंदिर के आसपास चहल पहल रहती है । कैमरे के फुटेज में घटना समय सही नही दिखानेकी बात पुजारी कह रहें हैं। उसमें रात 9.30 दिखा रहा है टाइमिंग सेट सही नही है। जबकि वे रात साढ़े दस बजे तक मंदिर साइड ही थे इतने रात तक भी कोई ना कोई दर्शन या स्थानीय ग्रामीण घूमने के लिए मंदिर आते रहते हैं। उक्त रात नौ से दस बजे के बीच कोई चोरी नही हुई थी ।अंदाजा है की चोरी रात 12 से 2 बजे के दरमियान हुई होगी।

गर्भगृह में स्थित यह मूर्ति जमीन से निकली हुई है। जहां पर लाल कलर का चादर ओढ़े हुए अज्ञात चोर घुसा और एक-एक करके सभी जेवर निकाल कर ले गया। वह मंदिर के मुख्य गर्भगृह में दो बार प्रवेश किया था। खिड़की और गर्भगृह के गेट का ताला तोड़कर घुसा था। मंदिर के कैमरे में कहीं पर भी उसका चेहरा पहचान नहीं आया है। बड़ी सफाई के साथ उसने चोरी की। पुलिस आसपास लगे अन्य कैमरा के जरिए भी उसकी पहचान करने की कोशिश में लगा हुआ है। तो वही संदेहियों पर भी नजर रखी जा रही है। हमारे रिपोर्टर संतोष साहू ने बताया कि इसके पहले भी मंदिर में चोरी हो चुकी है। एक बार दान पेटी उठा ले गए थे तो मंदिर परिसर में स्थित काली माता मूर्ति के नीचे की दान पेटी से भी चोरी हो चुकी है। अब तक चोर पकड़ में नहीं आए हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं। वही इस बड़ी चोरी से लोगों की आस्था को भी ठेस पहुंचा है । बता दें की यह मंदिर छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। दूर-दूर से लोग इसकी ख्याति के चलते यहां दर्शन के लिए आते हैं और अपनी मनोकामना पूरा होने पर यहां ज्योत भी जलाते हैं। हर साल महाशिवरात्रि पर यहां भव्य मेला लगता है। इसके अलावा नवरात्रि सहित अन्य अवसरों पर यहां विशेष आयोजन होते हैं।

घटना की वीडियो देखने के हमारे यूट्यूब चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें।

चोरी का पूरा वीडियो

बालोद जिले की ऐसी बड़ी खबर देखने के लिए हमारा चैनल सब्सक्राइब, लाइक, कमेंट,शेयर जरूर करें। साथ ही आपके पास कोई खबर की वीडियो या फोटो हो तो इस नंबर पर जरूर भेजें 9755235270

जिले की अन्य खबर पढ़ें एक क्लिक से, दिए गए हेडिंग पर टच करें

You cannot copy content of this page