DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिना सत्यापन के मवेशियों की खरीदी बिक्री पर रोक लगाने की मांग, हिंदसेना ने उठाया मुद्दा

बालोद । बालोद जिले के दो स्थानों में लगने वाले मवेशी बाजार में बिना डॉक्टर के सत्यापन के मवेशियों की खरीदी बिक्री हो रही है। ऐसा आरोप हिंद सेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने लगाया है। इस संबंध में पशु चिकित्सा विभाग में शिकायत कर जांच की मांग की है। साथ ही इस तरह की खरीदी बिक्री पर रोक लगाने के लिए भी कहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ, बालोद, जिला बालोद छ.ग. के नाम दिए ज्ञापन में उन्होंने कहाहै कि बालोद जिले के करहीभदर एवं खेरथा बाजार के मवेशी बाजारों में बिना डॉक्टर के सत्यापन के खरीदी-बिक्री में रोक लगाई जाए। बालोद जिले के दोनों मवेशी बाजारों में डॉक्टर के बिना सत्यापन के खरीदी बिक्री की जा रही है। जिससे बूढ़े मवेशी की बिक्री जोरों पर है। जो कि वह मवेशी किसानी के कार्य में उपयोग किया ही नहीं जा सकता, उसे गौ तस्करों द्वारा सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलाकर ले जाते हैं और उन्हें गौ माताओं को कत्लखाना में परोसते हैं। इसलिए करहीभदर एवं खेरथा बाजार (मवेशी बाजार) में बूढ़े जानवरों का और बिना डॉक्टर के सत्यापन के खरीदी बिक्री पर रोक लगाई जाए।

बाजार लगने के 1 दिन पहले हो जाती है खरीदी बिक्री

करहीभदर खेरथा बाजार निर्धारित मंगलवार को लगने का है लेकिन ठेकेदार के द्वारा एक दिन पहले ही खरीदी,बिक्री कर दे रहे हैं,जो की गलत है। जबकी करही भदर ग्राम पंचायत वही पर लगा है,उसके बाद भी सरपंच के द्वारा कोई कार्रवाई भी नही किया जा रहा। ऐसे में यहां कई सवाल खड़े होते हैं।

You cannot copy content of this page