DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में ग्रीष्मकालीन शिविर जारी, ले सकते हैं आप भी भाग

बालोद। ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन बालोद नगर में किया जा रहा है ।

जहां 09 खेलों को जिले के विकासखंड बालोद में संचालन किया जाना है जहां ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग, जु जुतसु, कबड्डी, जैसे गेमों को शामिल किया गया है।

जहां जिले के विभिन्न जगहों में यह शिविर आयोजित किया किया जाना है । ताइक्वांडो प्रशिक्षण का आयोजन सरयू प्रसाद इंडोर स्टेडियम गंजपारा बालोद में जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद के तथा जिला प्रशासन, खेल विभाग बालोद के अगुवाई में किया जाना है। वहीं ताइक्वांडो संबंधित विभिन्न तकनीक प्रशिक्षण जैसे ताइक्वांडो फाइट पुमसे ,स्पीड किकिंग, फिटनेस ट्रेनिंग, बॉडी डेवलपमेंट, सेल्फ डिफेंस, स्टैमिना, योगा, डाइट चार्ट, जैसे गतिविधियों पर प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। शिविर का आयोजन 13 मई से 2 जून 2024 तक शाम 05 से 7:00 बजे तक रहेगा। जिनका शुभारंभ कल शाम 5:00 बजे जिला कलेक्टर श्री इंद्रजीत चंद्रवाल के नेतृत्व में होगा। जहां विभिन्न खिलाड़ी इस गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। तथा नगर के समस्त युवा, महिलाएं , बच्चें तथा प्रत्येक व्यक्ति इस प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं।

You cannot copy content of this page