DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद का बढ़ाया मान- वाणिज्य संकाय में प्रदेश में टॉप किया शहर के सायुज्य टावरी ने, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

भूमिका ठाकुर का सम्मान करते हुए कलेक्टर व अन्य

कलेक्टर ने कक्षा बारहवी की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के दो बच्चों को दी बधाई एवं शुभकामनाए

बालोद– कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा वर्ष 2020 में पुनर्मूल्यांकन संकायवार जारी अंतिम मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के छात्र-छात्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अपनी बधाई एवं शुभकामनाए दी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद की छात्रा कु. भूमिका मण्डावी ने गृह विज्ञान संकाय में 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त की है। इसी प्रकार सेंट कबीर पब्लिक स्कूल बालोद के छात्र सायुज्य टावरी ने वाणिज्य संकाय में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ए.के.बाजपेयी, छात्र-छात्रा के अभिभावक व शिक्षक उपस्थित थे। लगातार शहर के सायुज्य टावरी बालोद का मान बढ़ा रहे हैं बालोद शहर के होनहार छात्र सायुज्य टावरी ने एक बार फिर पुनर्मूल्यांकन में जिले के बाद प्रदेश स्तर पर बारहवीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करके शहर का सीना चौड़ा कर दिया है। सायुज्य ने दसवीं बोर्ड में भी जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया था। इस उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया ने उन्हें सम्मानित भी किया था।

ये है सायुज्य का सपना

विशेष चर्चा करते हुए सायुज्य ने बताया कि उनका सपना उद्यमी बनना है। इसके लिए वह लगातार मेहनत भी कर रहा है। एकाउंट संकाय में ही उन्होंने बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है। अब इसी क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए उद्यमी के रूप में अपना नया मुकाम हासिल करना चाहते हैं। जिसके लिए उनका बेंगलुरु की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए चयन हो चुका है।

पिता से ली प्रेरणा, नई मंजिलें भी कर रहे हैं हासिल

ज्ञात हो कि सायुज्य के पिता संजोग टावरी व मां पल्लवी टावरी शहर में एक गैस एजेंसी भी चलाते हैं। अपने पिता के संघर्ष व मेहनत को देखकर सायुज्य ने बचपन से ही प्रेरणा ली और नई मंजिलें हासिल कर रहे हैं। बहुआयामी प्रतिभा के धनी सायुज्य खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हमेशा आगे रहे हैं। राज्य स्तर पर भी उन्होंने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं पिता से प्रेरित होकर डाक टिकट का संकलन, गायन व गिटार वादन में भी उनकी विशेष रूचि है। डाक टिकट संकलन के तहत पिछले साल महात्मा गांधी की 150वीं जन्म जयंती पर दुर्ग-भिलाई डाक संभाग द्वारा नेहरू आर्ट गैलरी सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित ट्वीनसिटी पैक्स डाक टिकट प्रदर्शनी में भी सायुज्य को सम्मानित किया गया था।

एकाउंट विषय में मिले में 100 में 100 अंक

सायुज्य टावरी ने इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 92 फीसद अंक हासिल किया। जब पुनर्मूल्यांकन हुआ तो उनका प्रतिशत अब बढ़कर 96.60 हो गया है। वे शहर के सैंट कबीर स्कूल के छात्र रहे हैं। जिन्होंने एकाउंट विषय में पूरे 100 में से 100 अंक हासिल किया है। नर्सरी से लेकर लगातार हर क्लास में प्रथम स्थान पर आने वाले सायुज्य ने एक बार फिर शहर का गौरव पूरे जिले व छग में बढ़ाया है। दसवीं में भी उन्होंने 96 फीसद अंक हासिल कर बालोद जिले में प्रथम स्थान पाया था।

You cannot copy content of this page