DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडीलोहारा क्षेत्र में भूकंप की बात निकली अफवाह, प्रशासन ने कहा बालोद जिले में कहीं कोई रिकॉर्ड नहीं हुआ भूकंप

बालोद। रविवार को जिले के डौंडीलोहारा व आसपास क्षेत्र के कुछ गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की बात उड़ी हुई थी। जो कि प्रशासन के मुताबिक महज एक अफवाह साबित हुई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग बिलासपुर की ऑब्जर्वेटरी से दूरभाष से हुई चर्चा में बताया गया कि कल 3 जनवरी रविवार को बालोद जिले में भूकंप रिकॉर्ड नहीं किया गया है। इससे यही साबित होता है कि जो खबरें सामने आई थी वह एक अफवाह ही थी। विभाग द्वारा ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं किया गया है। जिससे साबित हो कि बालोद जिले में कल भूकंप आया हो। क्योंकि अन्य ब्लॉक में भी ऐसी कोई हलचल नहीं थी।

You cannot copy content of this page