12 बाइक, एक कार, 22 मोबाइल भी हुए जब्त, बालोद धमतरी और कोंडागांव के हैं जुआरी
बालोद। गुरुर ब्लॉक के पुरूर थाना क्षेत्र के बोरिद जंगल में पुलिस ने अंतरजिला 21 जुआरियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में धमतरी, बालोद, कोडागांव जिले के जुआरी शामिल है। दशहरा की रात सभी पकड़े गए हैं। जिनसे 22 मोबाइल, 11 बाइक, एक कार के साथ 2 लाख से ज्यादा नकदी बरामद हुआ है। जंगल में रात को साल स्वेटर पहने चार्जिंग लाइट की रोशनी में जुआ खेल रहे जुआरियों को पुरूर पुलिस ने घेराबंदी कर रात में छापा मारा और सभी पकड़े गए। मुखबिर की सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी दीपक भगत और पुरूर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा सहित उनकी टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की। अपने स्टाफ सहित आरोपियों की घेराबंदी कर सभी को पकड़ा गया। पूरी रात कार्रवाई चलती रही। मामले का खुलासा 25 अक्टूबर बुधवार को किया गया।
पकड़े गए आरोपियों में ये है शामिल
- दिनेश दुग्गा पिता भजन राम दुग्गा उम्र 37 साल वार्ड क्रमांक 05 फरसगांव थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव , 2. भागवत यादव पिता स्व० बाबूलाल यादव उम्र 49 साल मराठापारा धमतरी थाना सिटीकोतवाली जिला धमतरी, 3. सुरेश पंचारी पिता स्व० फंदूलाल पंचारी उम्र 57 साल बनियापारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी, 4. पूनमचंद गंजीर पिता स्व मदनलाल गंजीर उम्र 50 साल बागतराई थाना पुरूर जिला बालोद , 5. मनोहर गुप्ता पिता स्व० श्यामलाल गुप्ता उम्र 42 साल बनियापारा धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी, 6. बुधेश्वर यादव पिता स्व० सेवकराम यादव उम्र 34 साल अरकार थाना सनौद जिला बालोद, 7. उमेश कुमार साहू पिता स्व० पुनाराम साहू उम्र 45 साल खपरी थाना रनचिरई जिला बालोद, 8. संदीप खरे पिता स्व० गोपालप्रसाद खरे उम्र 37 साल आजाद चौक कोष्टापास धमतरी ,9. सुनील साहू पिता स्व० मेहत्तर राम साहू उम्र 43 साल सोरीदनगर धमतरी, 10. दीपक पाण्डेय पिता स्व० देवकीनंदन पाण्डेय उम्र 56 साल फरसगाव थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव, 11. नारायण राय पिता स्व० श्यामलाल उम्र 42 साल बांसपारा धमतरी, 12 अजीत चंदेल पिता गणेश राम चंदेल उम्र 44 साल पलारी थाना सनौद जिला बालोद, 13. वेंकटेश्वर कदम पिता स्व० तात्या कदम उम्र 35 साल संजयनगर कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी,14. कमलेश साहू पिता विजय साहू उम्र 41 साल रावणगुड़ा थाना अर्जुनी जिला धमतरी, 15. परमानंद कुर्रे पिता जीवनलाल कुरें उम्र 29 साल हंचलपुर (कोपाडीह) थाना भखारा जिला धमतरी, 16. विजय छांटा पिता शिवनारायण छाटा उम्र 36 साल कोष्टापारा धमतरी, 17 रवि साहू पिता पवन साहू उम्र 31 साल श्यामतराई थाना अर्जुनी जिला धमतरी, 18 दिनेश सेन पिता स्व० मदन सेन उम्र 30 साल सुभाषनगर वार्ड धमतरी थाना जिला धमतरी, 19. शैलेस सिंह पिता अंजोर सिंह उम्र 38 साल निवासी फरसगांव थाना फरसगाव जिला कोण्डागांव, 20. शेष कुमार पाटले पिता केशव लाल पाटले उम्र 27 साल लालबगीचा धमतरी थाना जिला धमतरी, 21 सुजल पिता प्रवीण शिंदे उम्र 25 साल मराठापारा धमतरी थाना जिला धमतरी।
ये हुई जब्ती
52 पत्ती तास, एक दरी, एक नग चार्जिंग लाईट, नगदी रकम 2,14,000 रू एवं 12 नग मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली 5,30,000 /रू एवं एक वाहन कार सफेद रंग का टाटा इण्डीका किमती पुरानी इस्तेमाली किमती 3,00,000/रू एवं 22 नग एण्ड्रायड मोबाईल पुरानी इस्तेमाली किमती 1,06,000 रू कुल जुमला किमती 11 लाख,50,000 रूपये जब्ती हुई।
जिले की ये बड़ी खबर भी पढ़िए एक साथ
हमारे ग्रुप से जुड़ने यहां दिए लिंक क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/IIdC6SXZCWl1FExZHswsU5