DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुरदी के युवा संगठन टीम ने किया ऐसा काम, मिल रही सराहना, समाज सेवा हो चाहे पीड़ित परिवारों की मदद, हमेशा तैयार रहते हैं ये युवा

बालोद। ग्राम कुरदी के युवा संगठन टीम की अनूठी पहल सामने आई आई है। ग्राम पंचायत कुरदी में पिछले कुछ माह पहले सरपंच संजय कुमार साहू द्वारा एक टीम का गठन किया गया।

जिसमें सर्व समाज से 40 से अधिक लड़के एवम 20 से अधिक लड़कियां शामिल है। जो गांव में होने वाले हर सुख-दुख या सार्वजनिक हो या सामाजिक कार्यक्रम हो सभी कार्यक्रम में निःस्वार्थ भाव से सेवा प्रदान करते है। इसी क्रम में ग्राम कुरदी के समारू निर्मलकर का आकस्मिक निधन हो गया। जो अति गरीब परिवार से है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।

जिसके सहयोग के लिए युवा संगठन की टीम ने अपने स्वेच्छा अनुसार पैसा इकट्ठा करके 5555 रुपये का गरीब परिवार को शोक कार्यक्रम के लिए सहयोग दिया गया। सरपंच संजय कुमार साहू द्वारा इस पहल के लिए युवा टीम का बहुत बहुत आभार और आगे भी अपनी इस पहल को जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके पूर्व में भी गांव में साहू समाज के एक विशेष आयोजन में भी इन युवाओं की भागीदारी रही और युवाओं ने भंडारे में अपनी सेवा दी थी।

You cannot copy content of this page