युवा शक्ति करेगी जगन्नाथपुर में दशहरा का आयोजन, विलुप्त होती परंपरा को फिर से जीवंत करने का हो रहा अनूठा प्रयास



बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम जगन्नाथपुर में युवा शक्ति दशहरा उत्सव समिति के द्वारा इस बार भव्य रूप से दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।

आयोजन 27 अक्टूबर शुक्रवार को होगा। कुछ साल पहले तक यहां भव्य आयोजन पर कुछ कारणों से विराम लग चुका था। लेकिन एक बार फिर से युवाओं ने एकजुट होते हुए विलुप्त होती परंपरा को जीवंत करने का कदम उठाया है और इस वर्ष पुराने रूप में नई तैयारी के साथ दशहरा मनाया जाएगा। आयोजन के दौरान जहां गांव में शाम 5:30 बजे शोभायात्रा निकली जाएगी। तो रात 9:00 बजे रावण पुतला दहन होगा। इस बीच रामलीला का संक्षिप्त मंचन भी होगा। रात में मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ी नाचा मोर मयारू बेटा बिरेतरा (भाटागांव) सिकोसा की प्रस्तुति भी होगी। आयोजन की तैयारी में गांव के युवा जुटे हुए हैं। उक्त जानकारी योगेश्वर देशमुख और हेमशंकर देशमुख ने दी।

You cannot copy content of this page