DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरौद में माँ दुर्गा की प्रतिमा हुई विराजमान नौ दिनों तक नवरात्रि में सेवागीत एवं पूजा अर्चना में जुटेंगे समिति के सदस्य एवं ग्रामीण जन

बालोद/लाटाबोड़।शारदीय नवरात्रि का पर्व आज से प्रारम्भ हो रही है, ऐसे में देशभर एवं नगर सहित ग्रामीण अंचलों में माँ दुर्गा की प्रतिमा जगह जगह विराजमान हो रही है ।

प्रतिवर्ष की भांति सभी समस्त ग्रामवासियों अरौद के सहयोग से माता दुर्गा का प्रतिमा ग्राम के बाजार चौक के सार्वजनिक कला मंच में ग्रामीण द्वारा स्थापित किया गया। दुर्गा विकास समिति के अध्यक्ष श्री कोमल राम साहू सचिव छगनलाल साहू एवं कोषाध्यक्ष पुराणिक देशमुख एवं सभी ग्राम के युवा साथियों ने अपना सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने मे जुटी हुई है । 9 दिनों तक प्रतिदिन नवरात्र मे पूजा अर्चना की जाएगी ।

You cannot copy content of this page