DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक के घर चोरी: पलारी में ताला तोड़कर लाखों के सोने के सिक्के ले उड़े चोर

पिता के इलाज में व्यस्त थे शिक्षक, लौटने पर टूटी मिली अलमारियां

बालोद। जिले के पलारी क्षेत्र में एक शिक्षक के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के सोने के सिक्कों पर हाथ साफ कर दिया। घटना 2 जून से 10 जून के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पलारी, थाना सनौद निवासी एवं शासकीय हाई स्कूल बेलटुकरी (गरियाबंद) में पदस्थ सहायक शिक्षक संजय साहू (51) के घर में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने पलारी स्थित उनके आवास का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर रखी अलमारियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

लॉकर तोड़कर सोने के सिक्के चोरी

पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को बताया कि अलमारी के लॉकर में उनके पिता के दो सोने के सिक्के रखे हुए थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए। चोरी हुए सिक्कों में एक 10 ग्राम और दूसरा 20 ग्राम वजन का बताया गया है। इस तरह कुल 30 ग्राम सोना चोरी हुआ है।

पिता के इलाज के कारण नहीं दे सके तत्काल सूचना

संजय साहू ने बताया कि उनके पिता अस्पताल में भर्ती थे और इलाज में व्यस्त रहने के कारण घटना की जानकारी पुलिस को तत्काल नहीं दी जा सकी। घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं 305 एवं 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

अब पुलिस के सामने चुनौती चोरों की पहचान कर चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करने की है।

You cannot copy content of this page