भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में रुचिका और प्रांजल का परचम:रुचिका चंद्राकर बनीं गुंडरदेही ब्लॉक टॉपर, प्रांजल साहू ने जिले में हासिल किया तृतीय स्थान



बालोद। बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता और रुचि विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता में शासकीय प्राथमिक शाला डौकीडीह की छात्रा रुचिका चंद्राकर ने पूरे गुंडरदेही विकासखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं इसी विद्यालय की छात्रा प्रांजल साहू ने बालोद जिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और ग्राम का नाम रोशन किया है।

कठिन परिश्रम का मिला शानदार परिणाम

इस परीक्षा में भारतीय संस्कृति, व्याकरण, साहित्य एवं श्लोक उच्चारण जैसे विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे। दोनों छात्राओं ने बताया कि उन्होंने कई महीनों तक निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी की थी। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ विद्यालय की प्रधानपाठक दीपा साहू एवं शिक्षिका ईश्वरी साहू को दिया है।

विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय एवं पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिसर में विजेता छात्राओं का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें ममेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानपाठक ने कहा कि “संस्कृति हमारे संस्कारों की जड़ है। आज के आधुनिक युग में बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और संस्कार का होना अत्यंत आवश्यक है। बच्चों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन गर्व की बात है और इससे अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित होंगे। विद्यालय भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।”

जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर प्रधानपाठक दीपा साहू, शिक्षिका ईश्वरी साहू, टीकाराम चंद्राकर, त्रिलोचन साहू, मंजुलता साहू, अनीता सोनवानी, सरपंच लक्ष्मी ठाकुर, उपसरपंच खिलावन निषाद, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सत्यभामा चंद्राकर, शिक्षाविद् भूषण लाल चंद्राकर, मेघनाथ साहू सहित ग्रामवासियों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page