DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रैम्प योजना से कोंडागांव में स्वरोजगार को नई दिशा,12 दिवसीय ईडीपी-सेपी उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

कोंडागांव। जिले में स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रैम्प योजना के अंतर्गत 12 दिवसीय ईडीपी-सेपी (स्वरोजगार एवं उद्यम प्रोत्साहन कार्यक्रम) का सफल आयोजन 30 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन निटकॉन लिमिटेड द्वारा किया गया।
ईडीपी-सेपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र से जोड़ना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यवसाय प्रारंभ करने की प्रक्रिया, उद्यम/एमएसएमई पंजीकरण, विभिन्न सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता एवं ऋण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता, उद्यम स्थापना, विपणन की रणनीतियां एवं बाजार से जुड़ाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विशेष जोर दिया गया, जिससे प्रतिभागियों को व्यवहारिक ज्ञान एवं आत्मविश्वास प्राप्त हुआ।
ईडीपी-सेपी प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों की स्पष्ट समझ मिली और वे अपने स्वयं के व्यवसाय की स्थापना की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हुए।
यह कार्यक्रम कोंडागांव जिले में एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उद्यमिता विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल सिद्ध हुआ

You cannot copy content of this page