रक्तदान कर बचा रहे लोगों की जान,बालोद थाने में पदस्थ आरक्षक मोहन कोकिला की अनुकरणीय पहल



बालोद। समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए बालोद थाने में पदस्थ आरक्षक मोहन कोकिला ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए रक्तदान किया। उन्होंने 3 फरवरी को जिला अस्पताल बालोद स्थित ब्लड बैंक में स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में योगदान दिया।

आरक्षक मोहन कोकिला ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान करते आ रहे हैं और यह उनका 9वां रक्तदान है। वर्तमान में उनकी उम्र 36 वर्ष है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी भी तरह की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह मानवता के लिए सबसे बड़ा दान है। समय पर मिला रक्त कई जिंदगियों को नई उम्मीद देता है।

उन्होंने आम नागरिकों, खासकर युवाओं से अपील की कि वे किसी खास अवसर या जन्मदिन पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। पुलिस विभाग में रहते हुए कर्तव्य के साथ-साथ सामाजिक सरोकार निभाना भी आवश्यक है।

आरक्षक मोहन कोकिला की इस पहल से न केवल पुलिस विभाग का मान बढ़ा है, बल्कि आम लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरणा मिली है। उनका यह कदम साबित करता है कि एक छोटा-सा प्रयास भी किसी के जीवन के लिए वरदान बन सकता है।

You cannot copy content of this page