प्रदेशभर से जुटेंगे समाजजन, उद्घाटन में ओपी चौधरी और समापन में भूपेश बघेल होंगे शामिल
संजय साहू / अंडा। दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज (छत्तीसगढ़) का 56वां वार्षिक प्रांतीय अधिवेशन आगामी 7 एवं 8 फरवरी 2026 को सर्किल जंजगिरी अंतर्गत ग्राम देवरी (ख), जिला बालोद में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन का उद्घाटन शनिवार 7 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे होगा।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश समाज अध्यक्ष श्री योगेन्द्र बेलचंदन करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथिगण
विशिष्ट अतिथियों में भोजराज नाग सांसद (कांकेर), विजय बघेल सांसद (दुर्ग), ललित चंद्राकर उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग, प्रीतपाल बेलचंदन अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग, चेमन देशमुख जिलाध्यक्ष भाजपा बालोद, श्रीमती तारिणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद एवं पुरुषोत्तम चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही शामिल रहेंगे।
समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
अधिवेशन के समापन दिवस रविवार 8 फरवरी 2026 को पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता पुनः प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेन्द्र बेलचंदन करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में कुंवर सिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही, श्रीमती रीना डोमन देशमुख जनपद सदस्य, देवेन्द्र कुमार देशमुख पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग तथा श्रीमती कुसुम प्रमोद देशमुख सरपंच ग्राम पंचायत देवरी (ख) रहेंगी।
अधिवेशन के संयोजक श्री ललित देशमुख, महामंत्री, दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज (छ.ग.) हैं।
कलश यात्रा से होगा अधिवेशन का शुभारंभ
शनिवार 7 फरवरी को प्रातः 7 से 8 बजे युवा समिति द्वारा मैराथन दौड़, इसके पश्चात प्रातः 8 बजे कलश शोभायात्रा, ग्राम भ्रमण एवं देव पूजन किया जाएगा।
प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण, कूर्मि ध्वजगान एवं पुरुधाओं के तैलचित्र पर माल्यार्पण, इसके बाद समाज के दिवंगत सदस्यों को मौन श्रद्धांजलि दी जाएगी।
दिनभर प्रतिवेदन, आय-व्यय विवरण, ऑडिट रिपोर्ट, खुला अधिवेशन, युवा समिति कार्यक्रम एवं सर्किल सम्मान समारोह आयोजित होंगे। शनिवार रात्रि 09:30 बजे से दुष्यंत हरमुख कृत ‘रंग झरोखा’ सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति होगी।
समापन दिवस की प्रमुख गतिविधियां
रविवार को महिला समिति का कार्यक्रम, प्रतिभा एवं सामाजिक सेवा सम्मान, समाज के इतिहास पर प्रकाश, वीर शिवाजी की जीवनी पर नाट्य प्रस्तुति, आगामी अधिवेशन के लिए सर्किल चंगोरी को ध्वजांतरण किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ होगा।
6 फरवरी को आदर्श विवाह एवं प्रो कबड्डी
अधिवेशन से पूर्व शुक्रवार 6 फरवरी को केन्द्रीय महिला समिति द्वारा आदर्श विवाह एवं पुनर्विवाह, तथा केन्द्रीय युवा समिति द्वारा दिल्लीवार प्रो कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
साथ ही अधिवेशन स्थल पर महिला स्व-सहायता समूहों की प्रदर्शनी एवं रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।
