DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 4 फरवरी को बालोद कलेक्टोरेट का घेराव

झलमला में एकत्रित होकर घेराव के लिए रवाना होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

बालोद। भाजपा सरकार की किसान, गरीब एवं मजदूर विरोधी नीतियों तथा मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने के विरोध में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 4 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज के नेतृत्व में बालोद कलेक्टोरेट का घेराव किया जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।
प्रदर्शन से पूर्व सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मनरेगा मजदूर झलमला में एकत्रित होंगे, जहां से रैली के रूप में कलेक्टोरेट घेराव के लिए प्रस्थान किया जाएगा। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को मजबूती से रखा जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को जानबूझकर कमजोर कर रही है। समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा, काम के दिन घटाए जा रहे हैं और गरीब मजदूरों को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी और पलायन तेजी से बढ़ रहा है।
मनरेगा बचाओ संग्राम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी मजदूरों के हक, 200 दिवस रोजगार, समय पर भुगतान और योजना को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग कर रही है। उक्त जानकारी कांग्रेस कमेटी बालोद शहर अध्यक्ष श्री अंचल प्रकाश साहू एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिन्हा ने दी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं, मजदूरों और ग्रामीणों से शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

You cannot copy content of this page