DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में आप पार्टी के युवा साथियों की सहभागिता

दल्ली राजहरा में सफल आयोजन के लिए आयोजक टीम को दी शुभकामनाएं

दल्ली राजहरा। शहीद वीर नारायण सिंह व्यायाम शाला, दल्ली राजहरा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का समापन समारोह दिनांक 01 फरवरी 2026, रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जुझारू युवा साथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।
समापन समारोह में तारेंद्र चंद्राकर (प्रदेश अध्यक्ष, किसान विंग), दीपक आरदे (प्रदेश संयुक्त सचिव), चोवेंद्र साहू (लोकसभा सचिव), डॉ. भूनेश्वर कुंभकार (जिला उपाध्यक्ष), श्रीराम निषाद, हरिश्चंद्र गजेन्द्र, शैलेश साहू, प्रदीप हिरवानी एवं लक्ष्मण सोनवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आप पार्टी के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के आयोजक श्री मोहन निषाद एवं श्री यशवंत निषाद तथा उनकी पूरी टीम को दल्ली राजहरा में राष्ट्रीय स्तर का भव्य खेल आयोजन सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति प्रेरणा मिलती है और क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होती है।
उन्होंने आयोजक टीम द्वारा खिलाड़ियों और युवा प्रतिनिधियों को दिए गए सम्मान एवं स्नेहपूर्ण व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन दल्ली राजहरा के लिए गर्व का विषय है।

You cannot copy content of this page