DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुड़कानार में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उ.मा.वि. जगदलपुर की इकाई द्वारा आयोजन, भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व शिक्षाविद् रहे उपस्थित

जगदलपुर। दिनांक 02 फरवरी 2026 को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, जगदलपुर की इकाई द्वारा ग्राम कुड़कानार में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष श्री घासी राम बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में परिषद के सचिव श्री अभिजीत महतो, कोषाध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला, ग्राम सरपंच श्रीमती सामो कश्यप, प्रधान पाठक श्री धीरेन्द्र यादव तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती वंदना माडंकर मंचासीन रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय के अन्य वरिष्ठ शिक्षकगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सात दिवसीय विशेष शिविर को छात्राओं के सर्वांगीण विकास, सामाजिक जागरूकता एवं सेवा भावना के संवर्धन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया तथा शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page