बालोद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई है। घोषित कार्यसमिति में शशीकांत निषाद को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने यह दायित्व उनके पूर्व संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और सोशल मीडिया पर प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए प्रदान किया है।
शशीकांत निषाद पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू तथा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के कार्यकाल के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में भाजयुमो सहप्रभारी के रूप में भी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। युवाओं को संगठन से जोड़ने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर शशीकांत निषाद ने मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्त्य, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन एवं नवीन मारकंडे के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते हुए मछुआरा समाज और पार्टी संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
शशीकांत निषाद बने भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी
