DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मंगलवार को बालोद प्रवास पर रहेंगे,साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश के लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव मंगलवार 03 फरवरी 2026 को बालोद जिले के प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री श्री साव मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास से प्रस्थान कर दोपहर 12.00 बजे जिला मुख्यालय बालोद स्थित जिला साहू सदन पहुँचेंगे। वहाँ वे साहू समाज के जिला अध्यक्ष एवं अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 01.30 बजे तक आयोजित रहेगा।
शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत उपमुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 01.40 बजे विश्राम गृह बालोद पहुँचेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 02.20 बजे विश्राम गृह से कांकेर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

You cannot copy content of this page