DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संत शिरोमणि सेन जी ट्रॉफी में टारगेट 11 बालोद का शानदार प्रदर्शन

22 टीमों को पछाड़कर जिला सेन समाज की टीम ने जीता द्वितीय पुरस्कार

बालोद। रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ संत शिरोमणि सेन जी महाराज ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में बालोद जिले की टीम टारगेट 11 बालोद ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर जिले और सेन समाज का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 22 टीमों ने हिस्सा लिया था।
फाइनल मुकाबलों के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में छत्तीसगढ़ फिल्म वर्सेज महिला सेन समाज की अध्यक्ष मोना सेन के करकमलों से टारगेट 11 बालोद की टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर टीम के कप्तान रोशन सेन, उपकप्तान तामेश सेन सहित सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार श्रीवाश 11 राजनांदगांव को प्राप्त हुआ, जबकि द्वितीय पुरस्कार टारगेट 11 बालोद और तृतीय पुरस्कार महावीर 11 रायपुर को मिला। आयोजन समिति एवं समाज के पदाधिकारियों ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
इस अवसर पर मोना सेन ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 22 टीमों को एक साथ बैठकर भोजन करने का निमंत्रण दिया और खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं को एकता, अनुशासन और खेल भावना से जोड़ते हैं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजक टीम एवं समाज के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि आगामी दिनों में इस टूर्नामेंट का आयोजन बालोद जिले में किए जाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है, जिससे जिले के युवाओं को और अधिक अवसर मिल सकेगा।

You cannot copy content of this page