DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव चुनाव: बालोद के युवा नेता आदित्य दुबे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

एनएसयूआई से शुरू हुआ राजनीतिक सफर, अब प्रदेश स्तर पर मिली नई चुनौती

बालोद/झलमला। कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे युवा नेता आदित्य दुबे को छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आगामी प्रदेश महासचिव चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है। आधिकारिक सूची जारी होने के बाद से ही बालोद जिले सहित झलमला क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

आदित्य दुबे लंबे समय से संगठन और जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 2013-14 में एनएसयूआई से की थी और छात्र राजनीति से लेकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों तक लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है।

जमीनी राजनीति से बनाई अलग पहचान

मूल रूप से ग्राम झलमला, जिला बालोद निवासी आदित्य दुबे वर्तमान में कांग्रेस संगठन में जिला प्रशासनिक महासचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों के साथ उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी अपनी सक्रिय पहचान बनाई है। वे ग्राम पंचायत झलमला में पंच के रूप में जनप्रतिनिधि की भूमिका निभा चुके हैं तथा गंगा मैया मंदिर झलमला ट्रस्ट से भी जुड़े रहकर सामाजिक कार्यों में योगदान दे चुके हैं।

युवाओं के साथ मिलकर काम करना पहली प्राथमिकता – आदित्य दुबे

अपनी उम्मीदवारी घोषित होने के बाद आदित्य दुबे ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता युवाओं को संगठन से जोड़ना और उनकी आवाज को मजबूत मंच देना होगा।

उन्होंने कहा, “मेरी सबसे पहली प्राथमिकता हमेशा की तरह युवाओं के साथ मिलकर काम करने की होगी। युवाओं की ऊर्जा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने के लिए हम सभी मिलकर कार्य करेंगे।”

कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

प्रदेश महासचिव चुनाव के लिए नाम घोषित होने के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवा साथियों ने इसे संगठन द्वारा युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय बताया है। समर्थकों ने विश्वास जताया कि आदित्य दुबे संगठन और युवाओं की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

You cannot copy content of this page