DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अब सचिवों ने भी शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, पंचायत में काम बंद

बालोद जिला – शनिवार से बालोद जिले के सचिव भी अपनी मांग पूरी ना होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. विगत दिनों से क्रमबद्ध आन्दोलन कर सचिव अपने मांग को लेकर शासन को ध्यान दिला रहे थे .लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई .जिसके बाद तय फैसले के अनुसार सचिव अब अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठ गए हैं. जिससे पंचायतों में काम काज बंद होने लगा है. बिना सचिव के सरपंच भी कोई काम नहीं कर पा रहें हैं .परेशानी ग्रामीणों को भी हो रही हैं क्योंकि दूसरी ओर पटवारी पहले से हड़ताल कर रहे हैं. प्रदेश पंचायत सचिव संगठन छत्तीसगढ़ के आव्हान पर एक सूत्रीय मांग 2 वर्ष परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण करने के संबंध में 26 दिसंबर को ब्लॉक इकाई जनपद पंचायत बालोद द्वारा न्यू बस स्टैंड बालोद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की पूजा अर्चना व माल्यार्पण पश्चात तिलक राम साहू अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि मेरा भारत देश गांव में बसता है। और गांव में कुटीर उद्योग के माध्यम से ग्राम वासियों को समुन्नत बनाना है। इसी दिशा में शासन नरवा, गरवा घुरवा, बाड़ी योजना संचालित कर रही है। किंतु ग्राम पंचायत में कार्यरत कर्मचारियों की स्थिति आज भी दिन हीन है। आज की धरना प्रदर्शन में अध्यक्ष तिलक राम साहू, सचिव नरेंद्र कुमार भारद्वाज, उपाध्यक्ष रमेश कुमार निषाद, कोषा अध्यक्ष केशव धनकर, प्रवक्ता महेंद्र कुमार साहू, जलेंद्र यदुवंशी, संतोष कुमार साहू, रामजी साहू, छबीलाल नेताम, दिनेश केसरिया, हरीश कुमार वाहिले, देवचंद साहू, रोहित कुमार, युगल किशोर, प्रीति सोनवानी, धर्मराज साहू, भंवर सिंह साहू, प्रेम कुमार सिन्हा सहित अन्य सचिव उपस्थित थे

You cannot copy content of this page