DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर समारोह कल बालोद में, देखिये क्या क्या कार्यक्रम होगा?

बालोद। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 28 दिसम्बर 2020 को अपने 136 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर ने कहा कांग्रेस पार्टी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी थी। जिसके बदौलत आज हमें आजादी प्राप्त हुई है। कांग्रेस पार्टी के संस्थापक सदस्यों ने आजादी की लड़ाई में अपना बलिदान भी दिया। कांग्रेस एक राजनैतिक पार्टी के साथ साथ एक विचारधारा है,एक परिवार है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्थापना दिवस सादगी- सौहाद्र व गरिमा के साथ 28 दिसंबर सोमवार को कांग्रेस भवन बालोद में दोपहर 12 बजे मनाया जाएगा। जिसमें कांग्रेस का इतिहास, विचारधारा ,अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धिया ,भविष्य की दृष्टि विषयो में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन में वरिष्ठ कांग्रेसजन/प्रदेश/जिला/शहर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,सेवादल, युवक कांग्रेस,महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ,विभाग के पादाधिकारी, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगरपालिका/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसियों और कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील जिला कांग्रेस कमेटी ने की है।

You cannot copy content of this page