EXCLUSIVE- हैवान पिता ने अपनी ही बेटी से किया बलात्कार, 17 तारीख से है फरार, पुलिस कर रही तलाश, पढ़िए कैसे बेटी के गर्भवती होने के बाद इस हैवान पिता ने रची थी रेप की झूठी कहानी?



नोट– मामले में पॉक्सो एक्ट के लगे होने के कारण विशेषज्ञ की सलाह पर फोटो को ब्लर करने के साथ आरोपी का नाम पता छिपाया गया है।

बालोद/ डौंडी। डौंडी ब्लॉक में लगातार बेटियों के साथ अनाचार की घटनाएं बढ़ रही है। कई घटनाओं में परिवार के सगे रिश्तेदार ही आरोपी निकल रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला डौंडी ब्लॉक के ही एक गांव में सामने आया है। जहां पर एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार किया है। जब यह घटना हुई तो उस बेटी की उम्र 17 साल थी। मामला फरवरी का है। लेकिन वर्तमान में गर्भवती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। अब उसकी उम्र 18 साल भी हो गई है। पुलिस धारा 376(2) व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी द्वारा जब बेटी 17 साल की थी तब से उसके साथ यह हैवानियत की जा रही थी। फरवरी से वह गर्भवती भी हो गई थी। बेटी को मारपीट कर शराब के नशे में कमरे में बंद कर उसके साथ यह नीच हरकत करता था। यह सब बातें पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताई है।

रेप की झूठी कहानी भी गढ़ चुका था आरोपी

जानकारी के मुताबिक जब बेटी गर्भवती हुई और उसका गर्भपात भी नहीं हो पाया तो इस केस को ना छुपा पाने के चलते वह बेटी को डरा धमका कर रेप की एक झूठी कहानी भी गढ़ चुका था। अपनी बेटी को यह कह कर अपनी पहली पत्नी यानि उसकी सगी मां के पास भेज दिया था कि अगर मां पूछे कैसे गर्भवती हुई तो कहना कि एक गांव के दो लड़के मुझे कार में बैठाकर जबरदस्ती ले गए थे और मेरे साथ गलत काम किए। जिसकी वजह से मैं ऐसा हो गई। पिछले हफ्ते ही बेटी को आरोपी अपनी पहली पत्नी के यहां छोड़कर चला गया।

मां ने पूछा बारीकी से तब बताई सच्चाई

अपनी मां के पास आने के बाद पापा के बताए झूठी कहानी को ही यह बेटी बताने लगी।
उसे डर था कि कहीं सच बता देगी तो उसके पापा उसे मार डालेंगे। वह अपने साथ दो लड़कों द्वारा कार में रेप किए जाने की कहानी बताने लगी। जब बात की गंभीरता को समझ कर उनकी मां ने बेटी से बारीकी से पूछताछ की और कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई, चेहरा तो पहचानते होगे, लड़के कैसे दिखते थे, गाड़ी क्या थी, गाड़ी का नंबर क्या रहा होगा। तब 2 दिन बाद लड़की ने बताया कि जो बताई है वह सब झूठ है। मेरे साथ यह हरकत मेरे पापा ही करते थे और उन्होंने मुझे झूठी कहानी बताने के लिए कहा था ताकि अपनी सच्चाई उजागर ना कर सके। यह जानने के बाद मां हैरान रह गई। उसे विश्वास नहीं हुआ कि उनका पापा ऐसा कर सकता है। फिर उन्होंने अपने पति यानी पीड़िता के पिता को अपने वर्तमान गांव में बुलाया।

17 तारीख से हो गया है फरार
17 दिसंबर को पीड़िता की मां ने आरोपी पिता को सच्चाई बताने के लिए बुलाया कि यहां आकर सब बताओ, आखिर मामला क्या है। वह आरोपी अपनी पहली पत्नी के यहां गया और वहीं से फिर फरार हो गया। तो फिर कुछ दिन पहले मां पीड़िता को लेकर डौंडी थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज किया। लेकिन पहले से ही आरोपी फरार होने के चलते पुलिस भी उसे अब तक नहीं गिरफ्तार कर पाई है। थाना प्रभारी अनिल ठाकुर का कहना है कि उनके सभी रिश्तेदारों के घर व अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। लेकिन अभी फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। पूरा प्रयास कर रहें हैं कि वह जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

यह है तीन पत्नी की कहानी

शुरुआत से ही आरोपी अय्याश, शराबी और जुआरी किस्म का है। इसी के चलते ही वह एक नहीं बल्कि तीन-तीन पत्नी रख चुका था। जिस बेटी के साथ उसने यह हरकत की वह उसकी पहली विवाहिता पत्नी की ओर से बेटी है। जिसके साथ वह शादी करके पहले ही रह रहा था। इस बीच 2004 में पहली पत्नी के रहते उसने दूसरी महिला को घर ले आया। 2008 में दूसरी महिला भी इस आरोपी की हरकत देखकर वहां से भाग गई। इस बीच 2014 में पहली पत्नी भी अपने पति की हरकतों से तंग आकर उससे तलाक लेकर अपने मायके चली गई। फिर वहां से वह दूसरी शादी करके ग्राम सांकरा क चली गई। इधर दूसरी पत्नी के भागने के बाद 2008 में उसने तीसरी पत्नी लाई। जो कि कुछ साल बाद खत्म हो गई। घर पर अब पहली पत्नी की ओर से ही यह बेटी व उसकी दादी आरोपी ही रहते थे। दादी उम्रदराज है। उसे भी पीड़िता ने घटना के बारे में कभी नहीं बताया था। डरी सहमी बेटी पापी पिता की घिनौनी करतूत सहती रही और गर्भवती हो गई। ग्रामीणों को भी इस बात की जानकारी हुई थी। ग्राम स्तर पर भी मामले को सुलझाने का प्रयास हुआ लेकिन बात बढ़ चुकी थी। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।

जिले की ये बड़ी खबर भी जरूर पढ़ें

बराती गाड़ी पेड़ से टकराई, 10 घायल

You cannot copy content of this page