DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BreakingNews- बड़ा हादसा – बराती गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा, 10 से ज्यादा बराती घायल, बरही से भेजा गई थी बरात, देखिये तस्वीरें

बालोद – बीती रात को 11 से 12 बजे के बीच ग्राम जंगली भेजा से वापस लौट रही एक बरही की एक बराती गाड़ी (बोलेरो) ग्राम पेटेचुआ के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे की वजह बोलेरो चालक की लापरवाही सामने आई। जो शराब के नशे में भी था। इस घटना में 10 से ज्यादा ग्रामीण घायल हो गए। जिसमें ज्यादा घायल 7 लोगों को रात को मौके पर पहुंची घोटिया संजीवनी 108 की टीम में शामिल हुई ईएमटी मंजू उइके व पायलट जामवंत सोनवानी के द्वारा समय पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।

दो गंभीर महिलाओं को देर रात को रेफर भी किया गया। बाकी घायलों की स्थिति में दूसरे दिन तक सुधार आई है। लेकिन फिलहाल छुट्टी नहीं हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक रात को बरात जंगली भेजा में गए हुए थे। जहां से खाना खाने के बाद बोलेरो में सवार होकर लगभग 15 से 20 लोग बरही लौट रहे थे। इस दौरान चालक शराब के नशे में भी था। बताया जाता है कि जिसकी बोलेरो है उसी का साला बोलेरो चला रहा था। जो पेटेचुआ के पास नियंत्रण खो बैठा और देखते-देखते पेड़ से टकरा गई। देर रात को हुए इस हादसे से जहां घटना स्थल पर मदद के लिए हाहाकार मचा रहा तो वहीं घायलों को अस्पताल लाया गया तो जिला अस्पताल में भी अफरातफरी का माहौल रहा। जो डॉक्टर व स्टाफ छुट्टी के बाद अपने घर चले गए थे उन्हें भी आनन-फानन में ज्यादा घायलों का केस होने के कारण ड्यूटी पर वापस बुलाया गया। देर रात तक प्राथमिक उपचार चलता रहा और जिनकी स्थिति ज्यादा खराब थी उन्हें रेफर किया गया। कुछ महिलाओं को ज्यादा चोट आई थी। उनका पैर फैक्चर हो गया था। उन्हें रायपुर व भिलाई रेफर किया गया। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है

घायलों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं ही शामिल

इस घटना में अधिकतर छोटे बच्चे और महिलाएं घायल हुए हैं। जिसमें लड़कियां ही ज्यादा शामिल हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल के वार्ड में चल रहा है। उनके हाथ पैर व सिर में चोट आई है। सभी घायलों में अधिकतर बरही के रहने वाले हैं तो कुछ जिस परिवार में शादी में आए थे उनके रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। जो अलग-अलग गांव के हैं। कुछ बोरीदकला के हैं तो कुछ अन्य गांव से भी रहने वाले हैं।

रात में सोए से लौट रहे थे बराती और हुआ हादसा

घायलों में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि रात को जंगली भेजा से कुछ दूर  निकलकर ग्राम पेटेचुआ  के पास पहुंचे थे। रात होने के कारण बोलेरो में लोग सोए सोए सफर कर रहे थे। अचानक जोरदार धमाका हुआ और हम बोलेरो के भीतर ही एक दूसरे पर आ गिरे। देखे तो बोलेरो पेड़ से टकरा गई थी। घायल राकेश कुमार 21 वर्ष निवासी बोरीद कला, नूतन कुमार 13 वर्ष व पीलू राम 55 वर्ष बरही ने बताया कि बोलेरो चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। देर रात को वहां संजीवनी 108 पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अन्य घायलों में प्रमुख रूप से कुमारी ऋतु 17 वर्ष, उर्वशी 13 वर्ष, भुनेश 28 वर्ष, दसमत बाई 65 वर्ष, राजीम बाई 60 वर्ष, कुमारी भुनेश्वरी 12 वर्ष, शांति बाई 65 वर्ष शामिल है जो बरही के रहने वाले हैं।

जिले की बड़ी खबर ये भी पढ़े

पिता ने किया बेटी से रेप

You cannot copy content of this page