बालोद। बुधवार को दोपहर 12 बजे बालोद ब्लॉक के ग्राम भेड़िया नवागांव में एक 12वीं की छात्रा यमुना साहू ने खुद को आग में जलाकर आत्महत्या की थी। पहले ये जांच का विषय था कि यह घटना कैसे हुई है। बालोद पुलिस जांच के लिए पहुंची तब आत्महत्या का खुलासा हुआ। विवेचक होल सिंह भुवाल ने बताया कि परिजनों के मुताबिक छात्रा सिर दर्द से बहुत परेशान थी। दिवाली के समय से उसे सिर दर्द की शिकायत थी। दल्ली राजहरा के एक अस्पताल में इलाज भी करवा रही थी लेकिन ठीक नहीं हो पाई थी। अनुमान है कि इसी परेशानी के चलते छात्रा ने इतना बड़ा कदम उठाया। घर के कोठार में जाकर उसने खुद को आग लगाया। फिर जलते हुए गली की ओर बाहर निकली। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं थे। परिजनों से बयान में अब तक यही बातें सामने आई है । पीएम रिपोर्ट बाद व अन्य जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दोपहर करीब 12.30 बजे घटना की जानकारी मिलने के बाद संजीवनी 108 मौके पर पहुंची थी। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसलिए वह लाश को छोड़कर वापस आ गई। लड़की की उम्र लगभग 18 साल है। जो 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी।
घटना से जुड़ी पहली खबर नीचे देखे
