DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING NEWS- रोंगटे खड़े करने वाली घटना- भेड़िया नवागांव में 12वीं की छात्रा की आग में जलने से मौत , देखिए तस्वीरें

बालोद। कुछ घंटे पहले दोपहर 12 बजे बालोद ब्लाक के ग्राम भेड़िया नवागांव में एक 12वीं की छात्रा यमुना साहू आगजनी की शिकार हो गई है। अब यह घटना कैसे हुई है। क्या उन्होंने खुद को आग लगाया है या किसी तरह से वह जल गई है। यह पुलिस जांच का विषय है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद संजीवनी 108 मौके पर पहुंची थी। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसलिए वह लाश को छोड़कर वापस आ गई। बालोद पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है। विवेचना शुरू हो गई है।

पिता अशोक कुमार साहू सहित अन्य लोगों से भी बयान लिया जाएगा। घर के सामने ही उसकी मौत हो गई थी। जब संजीवनी 108 टीम वहां पहुंची तो वह 100% जल गई थी। लड़की की उम्र लगभग 18 साल है। जो 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी। घटना की वजह फिलहाल अज्ञात है।

You cannot copy content of this page