DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ लिपिक संघ बालोद ने अपनी मांगों को लेकर बुलंद की आवाज, एक दिवसीय हुआ धरना बात नहीं बनी तो 4 सितम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल

पूजा अर्चना कर की गई आंदोलन की शुरुआत

बालोद। छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन छत्तीसगढ़ के समस्त लिपिक संघ का महासंघ रायपुर केआव्हान पर अपनी वेतन विसंगति का निराकरण एवं पदनाम परिवर्तन हेतु मंगलवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर बालोद जिला के समस्त लिपिक हड़ताल पर रहे।

अपनी मांगों को लेकर लिपिक ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम का ज्ञापन तहसीलदार तहसीलदार बालोद को सौपा। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार घोड़ेसवार ने बताया कि एकदिवसीय हड़ताल के पश्चात लिपिको की मांग पूरी नहीं होने पर प्रांतीय आव्हान पर हम लिपिक साथी 4 सितंबर 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने हेतु विवश होंगे।

हड़ताल में प्रमुख रूप से प्रदेश महिला सचिव श्रीमती रजनी वैष्णव शर्मा, प्रांतीय कार्यालय सचिव कृष्ण कुमार उके,जिलाध्यक्ष राजेश कुमार घोड़ेसवार, महिला जिलाध्यक्ष रत्ना ठाकुर, जिला सचिव श्री अश्वनी नायक, कोषाध्यक्ष श्री एम के चंद्राकर, उपाध्यक्ष श्री के के रामटेके, तहसील अध्यक्ष बालोद श्री विष्णु राम साहू, तहसील अध्यक्ष गुरुर श्री राजूलाल साहू, तहसील अध्यक्ष गुंडरदेही श्री भवानी राम साहू, तहसील अध्यक्ष डोंडी लोहारा श्री पी एस तारेन्द्र, तहसील अध्यक्ष श्री डोंडी श्री विजय ठाकुर,धनराज साहू, प्रमोद साहू, सी एम निषाद, चित्ररेखा चंद्राकर राज कुमारी नायक , बी एस ठाकुर, राज कुमारी नायक, प्रतीक तिरपुढे, चंद्र प्रकाश कोठरिया, निरंजन साहू, आकाश चंदेल,रमेश मार्गन्द्र, रमन प्रसाद तिवारी, सरीफ कुरैशी, भूपेंन्द्र भैसारे,तोरण सिंह ठाकुर जितेंद्र पटेल, हरीश कुमार कुल्हाड़े,उमेश बंजारे, माधुरी साहू, नेहा साहू, त्रिवेणी साहू, सी एस लोहले, प्रफुल यादव ,छगन पटेल, वेद प्रकाश साहू, तोमीन साहू, निरंजन साहू, भूपेंद्र साहू, इंद्रजीत यादव, मोकछदा ठाकुर, अलका आर्य, बिंदु देवांगन, सहित जिले के अन्य लिपिक साथी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page