बालोद जिला पंचायत के प्रथम उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर ने की बालोद विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस से दावेदारी

बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से बालोद जिला पंचायत के प्रथम उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर ने भी दावेदारी की है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को अपना दावेदारी आवेदन भी प्रस्तुत कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र हेतु कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी हेतु ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में उन्होंने आवेदन प्रस्तुत किया।

उनके साथ बूथ अध्यक्ष बिंधे राम साहू, बूथ क्रमांक 119, बूथ अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू बूथ क्रमांक 120 ग्राम निपानी एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन सम्मिलित हुए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रोहित सागर को उन्होंने आवेदन प्रस्तुत किया। जब बालोद जिला बना उस समय छत्तीसगढ़ में भाजपा की सत्ता थी। उस विपरीत परिस्थिति में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में जिला पंचायत का चुनाव लड़ते हुए संजय चंद्राकर प्रथम जिला उपाध्यक्ष बने थे। राजनीति उन्हें विरासत में मिली है। स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर के पौत्र हैं। वही 1990 से उन्होंने राजनीति में कदम रखा और कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों के साथ उन्होंने काम किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन के नेता स्वर्गीय चंद्राकर के परिवार से होने का फायदा उन्हें मिला। उनमें बचपन से ही राजनीति की समझ पैदा हुए। पार्टी से जुड़े और ग्रामीण युवा कांग्रेस से ही अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करते हुए अनेक पदों पर दायित्व निभाया। ग्राम युवक कांग्रेस से राजनीति की यात्रा शुरू करने के साथ आज वे प्रदेश स्तर के पद तक भी पहुंच चुके हैं। प्रथम जिला उपाध्यक्ष के दौरान उनकी छवि बेदाग रही। वही उनकी खास पहचान किसानों के हित चिंतक के रूप में होती रही है। किसानों के बीच उनकी अच्छी पैठ और सक्रियता है। वर्तमान में बीज निगम किसान संघ से भी लगातार 8 से 10 वर्षों से प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। किसान नेता के रूप में उनकी विशेष पहचान है। जन समस्याओं को लेकर में निरंतर हल करवाने का प्रयास करते हैं। विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, सहकारिता चुनाव इन सभी चुनावों मे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशीयों के समर्थन में कार्य कर उन्होंने जिम्मेदारी पूर्वक कार्य सफलता निभाई।

जानिए उनका राजनैतिक जीवन

वे अभी प्रदेश प्रतिनिधि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (छ.ग.) के पद पर हैं। पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद (2015 – 2019) में रहें। पूर्व सदस्य जिला योजना समिति का दायित्व भी उन्होंने निभाया। स्थायी आमंत्रित सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी बालोद भी हैं। सामाजिक गतिविधि की बात करे तो वे संरक्षक जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज बालोद हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता स्वः श्री चन्दूलाल चन्द्राकर के पौत्र हैं। छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम रायपुर किसान संघ के प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में मनोयन हुआ। इसके अलावा प्रखर वक्ता एवं प्रगतिशील कृषक के रूप में उनकी विशेष पहचान पूरे विधान सभा क्षेत्र में है। सन् 1990 से अब तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सक्रियता के साथ भागीदारी दे रहे हैं। सन् 1990 में प्राथमिक सदस्य के रूप में सक्रिय हुए। फिर दो साल के भीतर ही उन्हें सन् 1992 ग्रामीण ईकाई युवक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया । सन् 1999 – 2003 तक अध्यक्ष ब्लॉक युवक कांग्रेस, सन् 2004 – 2006 तक महामंत्री जिला युवक कांग्रेस के पद में मनोयन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवम जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी से काम किया। सन् 1993 से लगातार लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव, त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, सहकारिता चुनाव में बालोद विधानसभा क्षेत्र में चुनाव का सफल संचालन कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी को चुनाव में सफलता दिलाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पार्टी कार्यक्रमों पर जैसे जिला एवं ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन बूथ कमेटी का गठन, पदयात्रा कार्यक्रमों में सक्रियता के साथ भागीदारी, बूथ चलों अभियान के तहत् बूथों में बैठक सक्रियता के साथ भागीदारी, घर घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस कार्यक्रमों में सक्रियता के साथ भागीदारी निभाई है।

You cannot copy content of this page