DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क हादसे में भाजपा के युवा कार्यकर्ता डोमेन्द्र निषाद की मौत, रेंगाडबरी में मातम

बालोद । डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम पंचायत रेंगाडबरी के रहने वाले डोमेंद्र निषाद की विगत रात्रि को राजनांदगांव के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल में युवक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे के आसपास अपने एक रिश्तेदार को मोहला छोड़कर अपने गृह ग्राम रेंगाडबरी लौट रहे थे। इस दौरान शादी के लिए बरात जा रही एक दूल्हा गाड़ी कार और बाइक सवार युवक डोमेंद्र की आमने-सामने टक्कर हो गई । घटना अंबागढ़ चौकी मार्ग पर दनगढ़ क्षेत्र के ग्राम आड़ेझर के पास हुई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को राजनांदगांव अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया । जहां उनकी जान नहीं बच पाई। शनिवार को पीएम के बाद उनके शव को गृह ग्राम लाया गया। जहां अंतिम संस्कार हुआ। इस निधन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। 9 जुलाई 1999 को जन्मे मृतक डोमेंद्र निषाद पिता खोरबाहरा राम निषाद, उम्र 25 वर्ष की अल्पायु में निधन से रेंगाडबरीवासियों में शोक और मातम का माहौल देखने को मिल रहा है।

You cannot copy content of this page