DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मोना रावत कुशल वाकपटु “कोंपलें सृजनकर्ता”सम्मान से हुई सम्मानित

बालोद/ गुरुर। मंच संचालक समिति “अभिव्यक्ति मंच” छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत संस्था के तत्वाधान में अभिव्यक्ति महोत्सव कार्यक्रम ग्राम कनेरी (गुरुर) जिला बालोद में हुआ। उक्त कार्यक्रम में मंच संचालक समिति के संयोजक चंद्रशेखर परगनिया, प्रांतीय अध्यक्ष गणेश यदु, उपाध्यक्ष सोहनलाल साहू, एवं तकनीकी संयोजक राजेश कुमार साहू (नन्हा शायर) ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे व्यक्तियों को सम्मानित किया। इसी कड़ी में मोना रावत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मरदेल विकास खंड-डौंडी जिला-बालोद को शिक्षा में नवाचार, समाज में सकारात्मक योगदान एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए कुशल वाकपटु”कोंपलें सृजनकर्ता” सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षिका को सम्मान पत्र, श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। शिक्षिका एक नवाचारी शिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ – साथ असहाय बुजुर्ग महिलाओं के लिए काम कर रही है। उक्त शिक्षिका निरंतर कुछ – न – कुछ नवाचारी कार्य करते रहती हैं। हाल ही में शिक्षिका ने पक्षियों के लिए 300 सकोरा बांटा है ।

You cannot copy content of this page