बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अरुण साव का बालोद शहर जिला साहू समाज के सामाजिक भवन उद्घाटन के कार्यक्रम में हुआ था। इस दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी भी कार्यक्रम मे सम्मलित हुई। उपमुख्यमंत्री से सौजन्य भेंटकर बालोद नगर पालिका के विकास कार्यों के विषय में चर्चा की। अरुण साव ने नपाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र बालोद शहर के विकास कार्यों को गति प्रदान करेंगे और विकास कार्यों में कमी नहीं होगी।इस दौरान अध्यक्ष के साथ वार्ड क्र. 1 की पार्षद पुष्पा साहू, वैभव राखेचा भी मौजूद थे।
नपाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से की सौजन्य भेंट
