DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जल संकट की समस्या को दूर करने सक्रिय हुए नगर पंचायत अध्यक्ष टेकाम, होगा बोर खनन

डौंडीलोहारा । नगर पंचायत के अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम विभिन्न वार्डों की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 3 और 6 में जल संकट को देखते हुए बोर करवाने का प्रयास किया जाएगा। वार्ड वासियों द्वारा समस्या की जानकारी मिलने पर मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री टेकाम ने वस्तु स्थिति का जायजा लिया। वार्ड वासियों की समस्याएं सुनी और तत्काल अधिकारों से बात कर उनके निराकरण का प्रयास किया गया। उक्त दोनों वार्डो में से 6 में बोर खनन का कार्य शाम तक शुरू हो जाएगा वार्ड 3 में कल बोर खनन होगा। वही नगर पंचायत अध्यक्ष की सक्रियता पर वार्ड वासियों और महिलाओं ने उनका आभार व्यक्त किया। श्री टेकाम ने कहा कि वार्डों में भ्रमण के दौरान अधिकतर जगह जल संकट की समस्या आ रही है।

इसके समाधान के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही सभी स्थानों पर अधिकारी कर्मचारी में व्यवस्था बनाने में लगे हुए हैं। बहुत जल्द समस्या निराकरण के लिए बोर खनन और पुराने पाइपलाइन जो बंद है उसे सफाई कर पुनः चालू भी कराया जा रहा है।

You cannot copy content of this page