DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जबकसा में मनाया गया पढ़ई तिहार

डौंडी। बच्चों की माताओं को प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक अभिनव पहल के रूप में 25 अप्रैल 2025 को शासकीय प्राथमिक शाला जबकसा, संकुल- मरदेल, विकासखंड- डौंडी, जिला-बालोद में अंगना म शिक्षा “पढ़ई तिहार” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच मानकी कोमरे थी। विशेष अतिथि जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामी, पूर्व जनपद सदस्य रमिता मरकाम, महिला बाल विकास सुपरवाइजर चित्ररेखा रजक थे। अध्यक्षता पूर्व सरपंच हृदय राम कोवाची ने की। अतिथियों के स्वागत और उद्बोधन के पश्चात पूर्व ब्लाक नोडल मोना रावत ने सभी नौ काउंटरों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम में माता के सहयोग से बच्चों को घर पर सीखने सिखाने का वातावरण बनाने की गतिविधि की गई ताकि उनके कौशल विकास को प्रोत्साहित किया जा सके। इस अवसर पर विभिन्न रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधि आयोजन की गई। जिसमें हाई स्कूल के बच्चों के द्वारा भव्य एवं पारंपरिक स्वागत किया गया। माताओं के साथ संवाद एवं प्रेरणा सत्र, बाल कला, गीत, खेल और कहानी जैसे शैक्षिक गतिविधियाँ की गई। साथ ही शिक्षिका मोना रावत के द्वारा महिलाओं को आगे आने के लिए महिलाओं का व्यक्तिगत खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कुछ महिलाएं स्वयं से आगे आकर माइक पर अपनी बातों को स्वतंत्र होकर रखने का प्रयास किया। कार्यक्रम के बीच में ही अतिथियों के द्वारा नव प्रवेशी आंगनबाड़ी बच्चों को सपोर्ट कार्ड का वितरण किया गया। शाला परिवार एवं महिला स्व सहायता समूह के द्वारा सभी के लिए न्योता भोज खीर, पूड़ी, दाल, चावल, सब्जी की व्यवस्था किया गया। इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने के लिए संकुल समन्वयक भूषण लाल कुंजाम, संस्था प्रमुख सुरेश राव, सहायक शिक्षक मुकेश कुमार तोप्पा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मरदेल के शिक्षक हरिशंकर नरेटी, मोना रावत, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामसोमन गोटा, ग्राम पटेल बिदेश सिंह, ग्राम पंच सेवाराम, घनश्याम नुरेटी जवान व माताओं का सराहनीय योगदान रहा।

You cannot copy content of this page