DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद शहर में भी बिक रही जमकर अवैध शराब, चौक चौराहों पर लगे कैमरे भी हैं खराब

नपाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी व पार्षदगणो ने नव पदस्थ बालोद एसपी से की सौजन्य भेंट, ज्ञापन देकर बताई शहर की समस्याएं

बालोद। विगत दिनों बालोद नपाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी व उपाध्यक्ष कमलेश सोनी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के समस्त पार्षदों ने बालोद जिला के नव पदस्थ एस.पी. योगेश कुमार पटेल जसे सौजन्य भेंट की व गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत, अभिनन्दन किया। उन्हें ज्ञापन सौपकर निवेदन किया कि बालोद शहर के समस्त सीसीटीवी कैमरा को दुरुस्त किया जाए, शहर के विभिन्न चौक–चौहारों मे धड्डले से अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने, ट्रेफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने और शहर मे आसामाजिक तत्वों पर रोक लगाने संबंधित समस्याओ से अवगत करवाया गया। उनके साथ पार्षदों में गिरजेश गुप्ता, प्रीतम यादव, दीपक कुमार जैन, गोकुल ठाकुर, गोमती रात्रे, सुनीता मनहर, पुष्पा साहू,आशा पटेल, श्यामा यादव, कांति साहू महेश पाठक, वैभव राखेचा, लक्ष्य साहू व भारतीय जनता पार्टी के जेष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण थे।

You cannot copy content of this page