DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शशिकला ठाकुर ने घरौंदा और वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन

बालोद। बालोद नगर के समाज सेवी संस्था भगत सिंह रक्तवीर परिवार की एक बहन कुमारी शशि कला ठाकुर ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर घरौंदा स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ एवं सुख आश्रय वृद्धाश्रम पहुंचकर अपना जन्म दिवस मनाया। जिसमें सभी लोगो को नाश्ता के रूप में इडली खिलाई गई एवं बिस्किट और चॉकलेट बाट अपना जन्म दिवस मनाया। जिसमें नगर के समाज सेवी संस्था भगत सिंह रक्तवीर के सभी सदस्यों ने बधाई एवं इस नेक कार्य की प्रशंसा की। जिसमें महेश पटेल, पायल ठाकुर, मनीष सेन, संजय सरकार रविन्द्र नेताम, चुन्नी साहू, शशिकला ठाकुर एवं संस्था अध्यक्ष दिलीप कौशिक भी शामिल होकर इस नेक कार्य पर प्रशंसा व्यक्त किए।

You cannot copy content of this page