DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरकार के संजय प्रकाश चौधरी ने की कांग्रेस से बालोद सीट के लिए दावेदारी, प्रगतिशील किसानों में होती है गिनती, जीत चुके कई अवार्ड भी

गुरूर । गुरुर ब्लाक के ग्राम अरकार के रहने वाले कांग्रेसी नेता संजय प्रकाश चौधरी ने संजारी बालोद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की है। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साहू को अपना दावेदारी आवेदन सौंपा। जिसमें उन्होंने अपनी व्यक्तिगत जानकारी सहित राजनीतिक जीवन के बारे में बताया है। उनकी गिनती प्रगतिशील, जैविक खेती और पशुपालन, सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में उन्नत कृषक के रूप में होती है। और इस क्षेत्र में वे कई अवार्ड भी जीत चुके हैं। 2023 से अब तक वे जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के महामंत्री पद पर भी हैं। वही परिवारिक पृष्ठभूमि में शुरू से कांग्रेसी हैं। बीकॉम स्नातक की पढ़ाई करने वाले 55 वर्षीय संजय प्रकाश चौधरी 2009 में जनपद पंचायत में भी चुनाव जीते थे। नेता प्रतिपक्ष जनपद पंचायत की भूमिका में भी रहे और अन्य प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई थी। उनकी पत्नी बबीता चौधरी भी गांव में निर्विरोध सरपंच रह चुकी। वही संगठन के पदों में 2009 से 2013 तक ब्लॉक उपाध्यक्ष, 2018 से 2020 तक जिला उपाध्यक्ष रहे हैं। सामाजिक गतिविधियों की बात करें तो 2003 से अब तक जिला साहू संघ बालोद में विभिन्न सामाजिक जागरूकता फैला रहे हैं। जैविक खेती में राज्य एवं राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। राज्य स्तरीय स्वावलंबी खेती के लिए भी जन जागरण का अभियान निरंतर चला रहे हैं। रामायण मंडली के भी अध्यक्ष हैं जिले में सांस्कृतिक सामाजिक मूल्य की ऊंचाई के लिए अभियान चला रहे हैं। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी का विस्तृत कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय निरंतर चला रहे हैं।

You cannot copy content of this page