हर घर तिरंगा अभियान 2.0 के अंतर्गत डाकघरों में बिक्री हेतु तिरंगे उपलब्ध



बालोद। भारत का राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश के लिए राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है l आज़ादी के गौरवशाली 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में “आज़ादी का अमृत महोत्सव” मनाया जा रहा है l इसी कड़ी में गत वर्ष माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने “हर घर तिरंगा अभियान” की शुरुआत की l इस अभियान का लक्ष्य औपचारिक और संस्थागत जुड़ाव के साथ साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का जन-जन के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव स्थापित करना है l हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगो को अपने घरो में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है l दल्लीराजहरा के पोस्टमास्टर जयप्रकाश जायसवाल ने बताया कि
भारत सरकार की इस अनूठी पहल में भारतीय डाक विभाग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है l हर घर तिरंगा अभियान 2.0 के अंतर्गत 1 अगस्त से डाकघरों में बिक्री हेतु तिरंगे उपलब्ध हैं l इसके अतिरिक्त डाकिये भी अपने वितरण क्षेत्र में लोगों को झंडे उपलब्ध करवा रहे हैं l सुदूर गावों में शाखा डाक पालों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को झंडा उपलब्ध करवाया जा रहा है l इसके साथ ही विभाग के ई-पोस्ट आफिस पोर्टल पर ऑनलाइन आर्डर बुक करके भी झंडे प्राप्त किये जा सकते हैं l

आर्डर प्लेस करने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करने की आवश्यकता नही है , केवल मोबाइल नंबर और ओ टी पी की सहायता से पोर्टल को एक गेस्ट यूजर की तरह एक्सेस किया जा सकता है l आर्डर प्लेस करने वाले को अपने नाम,पते और मोबाइल नंबर के साथ तिरंगों की संख्या ( एक यूजर /ग्राहक के लिए अधिकतम 5) को वर्णित करना होगा l तिरंगे का अनुमोदित आकार 20 इंच x 30 इंच है, जिसका मूल्य मात्र 25/- निर्धारित किया गया है l इसके लिए सभी डाकघरों में बिक्री हेतु तिरंगे उपलब्ध करवा दिए गए है l ई पोस्ट आफिस पोर्टल www.epostoffice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करके घर बैठे ही बिना किसी होम डिलीवरी चार्ज के नजदीकी डाकघर से झंडे प्राप्त किये जा सकते हैं l झंडो की बिक्री को पूरी तरह से GST से मुक्त रक्खा गया है । दल्लीराजहरा डाकघर के साथ साथ डौंडी और दल्लीराजहरा के ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में भी तिरंगा उपलब्ध है।

You cannot copy content of this page