DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुसुमकसा शिव मंदिर से 13 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

बालोद। सावन के महीने में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सैकड़ों की संख्या में शिव मंदिर पुजारी लखन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व कावड़ यात्रा रविवार 13 अगस्त को प्रारंभ होगा। जनपद सदस्य संजय बैस ने बताया हर वर्ष हम सावन के महीने कुसुम शिव मंदिर से झरन मंदिर राजहरा हर वर्ष जाते है। इस वर्ष भी कावड़ यात्रा की तैयारी का आयोजन भव्य बनाने के लिए राम जानकी सेवा समिति और ग्रामीण जन लगे हुए है। राम जानकी के अध्यक्ष गौरी शंकर साहू ने बताया की हम समिति से कावड़ यात्रा में जाने वालो को कावड़ भी हम प्रदान करेंगे। आयोजन में शिव की झांकी डीजे और अन्य प्रकार की व्यवस्था कावड़ यात्रा को भव्य बनाने के लिए किया जा रहा है। कावड़ यात्रा में महिलाओं का उत्साह अभूतपूर्व दिख रहा है। युवाओं में खासे उत्साह है। कावड़ यात्रा का राजहरा पहुंचते ही जगह जगह स्वागत किया जाता है। इस आयोजन को सफल बनाने सभी ग्राम वासी लगे हुए है ।

You cannot copy content of this page