बालोद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बालोद के मुख्य आयुक्त राकेश यादव, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट दीपक दुबे (डीईओ) के निर्देशन तथा सहायक जिला आयुक्त श्रद्धा ठाकुर (बीईओ), खेमराज साहू (एबीईओ), जिला सचिव के. एल. गजेन्द्र, जिला संयुक्त सचिव मधुमाला कौशल, जिला संगठन आयुक्त गाइड प्रेमलता चन्द्राकर, जिला संगठन आयुक्त स्काउट नेमसिंग साहू, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट भुवन लाल सिन्हा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सीमा साहू एवं जिला कोषाध्यक्ष सत्यवान पिपरिया के मार्गदर्शन में स्थानीय संघ गुण्डरदेही के तत्वावधान में 7 जुलाई 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईरागुड़ा, विकासखंड गुण्डरदेही में विकासखंड स्तरीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वृक्षारोपण अभियान में विद्यार्थियों, स्काउट्स-गाइड्स, रोवर-रेंजर एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रद्धा ठाकुर तथा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी खेमराज साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईरागुड़ा की प्राचार्य सुषमा पटेल एवं सेजेस सिकोसा की प्राचार्य मधुमाला कौशल ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में श्रद्धा ठाकुर ने कहा कि वृक्षारोपण हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। स्काउट्स एवं गाइड्स सदैव सेवा कार्यों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन विकासखंड सचिव गुण्डरदेही चंद्रशेखर दिल्लीवार ने किया।
इस अवसर पर संयुक्त सचिव लिली पुष्पा एक्का, स्काउटर मकसुदन यादव, अखिलेश ठाकुर, कीर्तन कुमार, गाइडर नीतू अग्ने, आकांक्षा कोसरे, विद्यालय परिवार से सुनील चंद्राकर, ताम्रध्वज साहू, मिथलेश चंदन, के. परगनिया, जागृति देशमुख, शिला वासेकर, अंजनी यदु, चैताली चक्रवर्ती, प्रियंका सिंह, सरिता साहू सहित बड़ी संख्या में स्काउट्स-गाइड्स, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईरागुड़ा के सर्विस रोवर, रेंजर, विद्यार्थियों एवं संस्था प्रमुख का विशेष सहयोग रहा।








