DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षा की राह हुई आसान: गुरेदा स्कूल की 21 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, बेटियों के सपनों को मिले नए पहिए

अण्डा। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और छात्राओं की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुरेदा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं की 21 पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत गुरेदा के सरपंच महेन्द्र साहू रहे। उनके साथ पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, उपसरपंच श्री निषाद, पंचगण ललिता देवांगन, नारायण निर्मलकर, सुमित्रा साहू, खेमलता निषाद, मीरा कुंभकार, कुन्ती देशलहरा, प्रदीप सिन्हा, कोतवाल लीलावती देवांगन तथा योगेश सिन्हा भी उपस्थित रहे।

विद्यालय की ओर से प्राचार्य बिसन कुमार मेश्राम, साइकिल प्रभारी शिक्षक कुलेश्वर भारद्वाज सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अतिथियों का स्वागत किया तथा छात्राओं को साइकिल वितरण कराया।

इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

विद्यालय परिवार ने शासन की सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल बताते हुए इसके लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट : संजय साहू

You cannot copy content of this page