DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वच्छता, सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश: अभाविप ने 78वां स्थापना दिवस मनाकर लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

बालोद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को बालोद जिला बस स्टैंड स्थित भारत माता की प्रतिमा के समक्ष स्वच्छता अभियान, पुष्पांजलि एवं सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा एवं आसपास के परिसर की साफ-सफाई कर राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना का सशक्त अभियान है। पिछले 78 वर्षों से परिषद “ज्ञान, शील और एकता” के मूल मंत्र के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का कार्य कर रही है। विद्यार्थी शक्ति को राष्ट्र शक्ति मानते हुए परिषद शिक्षा, समाज और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है।

वक्ताओं ने कहा कि स्थापना दिवस केवल संगठन की गौरवशाली यात्रा का स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को पुनः संकल्पित करने का भी दिन है। परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, संगठन और संस्कार के माध्यम से राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में प्रांत सहमंत्री (छत्तीसगढ़) मनीषा राणा, जिला संयोजक दीपेश साहू, नगर मंत्री शान सोनी, नगर सहमंत्री मयंक साहू (मान्या), मीडिया प्रभारी सुजल खन्ना, यश राजपूत, लक्ष्य चौधरी, आशुतोष कौशिक, अंश योगी, ओम अरोड़ा, जितेश सोनी, दीपेश कुमार साहू, लुमेश साहू, आकाश श्रीवास्तव, रुद्र यादव, कीर्तन साहू, बॉबी देशमुख सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page