DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनसमस्या निवारण शिविर में गूंजा जनता का मुद्दा: विधायक कुंवर सिंह निषाद ने अवैध रेत उत्खनन पर सख्ती और किसानों के लिए खाद-बीज व्यवस्था के दिए निर्देश

चौरेल में आयोजित शिविर में जल संरक्षण, किसानों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर हुई गंभीर चर्चा

गुण्डरदेही। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौरेल में जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल हुए। शिविर में क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए गए।

अवैध रेत उत्खनन पर जताई चिंता

इस दौरान विधायक कुंवर सिंह निषाद ने प्रशासन को खेरूद घाट सहित क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत उत्खनन की जानकारी देते हुए इस पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन से पर्यावरण एवं राजस्व दोनों को नुकसान पहुंच रहा है, इसलिए इस पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है।

किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

विधायक ने आगामी फसल सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही वर्तमान में चल रही खाद वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों को सही समय पर जानकारी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश

जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों को जल संकट से बचाव एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। कलाकारों ने रोचक प्रस्तुति के माध्यम से जल बचाने और वर्षा जल संरक्षण का संदेश दिया, जिसे ग्रामीणों ने सराहा।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही बड़ी उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, जनपद पंचायत गुण्डरदेही अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, उपाध्यक्ष नीतीश मोंटी यादव, जिला पंचायत सदस्य मीना उमाशंकर साहू, गुलशन चंद्राकर, सरपंच संघ जिला बालोद अध्यक्ष क्रांति भूषण साहू, जनपद सदस्यगण, सरपंचगण, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page