महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने राजीव भवन में हुई अहम बैठक



प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा की मौजूदगी में संगठन विस्तार और महिला भागीदारी पर हुई चर्चा

बालोद। राजीव भवन बालोद में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा की उपस्थिति में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान महिला कांग्रेस को गांव-गांव और वार्ड स्तर तक सक्रिय करने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संगीता सिन्हा ने कहा कि महिला कांग्रेस समाज और राजनीति में महिलाओं की आवाज को मजबूत मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर महिलाओं की समस्याओं को उठाने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में सभी बहनों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग, उत्साह और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, श्रीमती संगीता नायक, श्रीमती सोना देशलहरे, श्रीमती पूजा साहू, श्रीमती पद्मिनी साहू, श्रीमती ममता चंद्राकर, श्रीमती निर्मला पाटिल, श्रीमती रीना देशमुख, रुखसाना बेगम, बसंती दुग्गा, श्रीमती धनेश्वरी सिन्हा, अमृता नेताम, श्रीमती प्रियंका चोपड़ा, श्रीमती चमेली साहू, मालती यादव, भगवती सोनकर, रश्मि दुबे, संतोषी सिन्हा, प्यारी राणा, तुलसी साहू, ममता पांडे, ईश्वरी देशलहरे, प्रीति, उर्वशी, रुक्मणी यादव, रेवती भाई, पुष्पा साहू, नीता साहू, गायत्री साहू, फलित पटेल, सविता कल्याणी, पूर्णिमा, वर्षा साहू, गोदावरी साहू, रेणुका यादव, किरण साहू, गायत्री राजपूत, रिचा सोनी, सरोज साहू, संतोषी ठाकुर, निर्मला बंजारे सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page