प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद बालोद विधायक संगीता सिन्हा का लगातार हो रहा अभिनंदन



AXIS बैंक बालोद के अधिकारियों ने कांग्रेस भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष बनने के बाद बालोद विधायक संगीता सिन्हा का लगातार स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बालोद कांग्रेस भवन में AXIS बैंक बालोद की डिप्टी मैनेजर मनीषा साहनी एवं बैंक मैनेजर आकाश राज ने पहुंचकर विधायक संगीता सिन्हा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपस्थित बैंक अधिकारियों ने कहा कि संगीता सिन्हा को प्रदेश महिला कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी मिलना बालोद जिले के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में महिलाओं को नई दिशा और संगठन को मजबूती मिलेगी।

वहीं विधायक संगीता सिन्हा ने शुभकामनाओं और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिलाओं के अधिकार, सम्मान और संगठन की मजबूती के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेंगी।

You cannot copy content of this page