DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अपनी ही बेटी से छेड़खानी के आरोप में गया था 1 साल पहले जेल, अब बेटे ने कर दी उसकी कुल्हाड़ी मार हत्या,,हत्या कांड में सामने आया ये कारण!

बालोद। जिले के एक ब्लाक के एक ग्राम में एक नाबालिग/ अपचारी बेटे ने अपने बाप की हत्या कर दी है। मामला वैसे तो 31 जुलाई की रात 9.30 बजे की है। बेटे के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक अपचारी बालक की उम्र 17 वर्ष है। संबंधित थाने के प्रभारी ने डेली बालोद न्यूज को बताया अपने घर पर ही कुल्हाड़ी से नाबालिग पुत्र ने पिता की हत्या की है।पूछताछ में जानकारी मिली कि विवाद सब्जी लेने के लिए पैसा मांगने पर हुआ। पिता ने पैसे देने से मना कर दिया।पूर्व में मृतक 45 वर्ष का जेल जा चुका है। जिसने अपने ही बेटी के साथ छेड़छाड़ किया था। उक्त घटना के दौरान उनके बेटे और दादा ने ही गवाही दिए थे। जिससे कारण जेल से छूटकर आने के बाद मृतक आक्रोश में रहता था। और यही वजह है कि शराब के नशे में वह आए दिन घर में झगड़ा फसाद करते रहता था। इधर ग्रामीणों के अनुसार पिता शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में वह अपने पिता यानी नाबालिग बेटे के दादा से गाली गलौज मारपीट करता था। घटना की रात को भी वह अपने पिता से वाद-विवाद कर रहा था। उसे मारने के लिए उतारू हो रहा था। यह सब देख कर नाबालिग बेटे ने फिर अपने ही पिता को टंगिया से वार कर हत्या कर दी। जिसके बाद रात में दादा अपने पोते को लेकर पिनकापार चौकी पहुंचे और मामले की सूचना दी गई।

नोट: मामला नाबालिग से जुड़े होने के कारण पहचान छुपाई गई है।

You cannot copy content of this page