बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग कर योग्य प्रतिनिधियों का चुनाव कर राष्ट्र व समाज के विकास में दें योगदान :पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर



बालोद। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बालोद जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ’करबो मतदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मुख्यालय बालोद में बरसते पानी में भी बड़ी संख्या में लोगों ने सायकल रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में विशाल मानव श्रृखंला का निर्माण कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिकों को उनके मताधिकार के महत्व की जानकारी एवं अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का संदेश दिया।

इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने उपस्थित लोगों को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। जिला मुख्यालय बालोद के सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में आयोजित ’करबो मतदान’ कार्यक्रम में जिले के मतदान आईकाॅन पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एडीशनल एसपी श्री सुशील नायक, एसडीएम श्रीमती शीतल बंसल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री प्रतीक चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य जन उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिले के मतदान आईकाॅन पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर ने लोकतंत्र में मताधिकार के महत्व की जानकारी देते हुए जिले के सभी मतदाताओं को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की हैै। उन्होंने सभी प्रकार के निर्वाचनों में बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग कर योग्य प्रतिनिधियों का चुनाव करके राष्ट्र व समाज के विकास में अपना योगदान देने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने ’मोला निक लागे का गा’ सुमधुर छत्तीसगढ़ी गीत के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार के महत्व के संबंध में प्रकाश डालते हुए सभी को अनिवार्य मतदान के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने बरसते पानी में भी ’करबो मतदान’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं आम लोगों की उपस्थिति की सराहना की। श्री शर्मा ने कहा कि आज के विपरीत मौसम के बावजूद कार्यक्रम में विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति सचमूच सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों की लोकतंत्र के प्रति आस्था एवं प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें मतदाता जागरूकता अभियान का सबसे मजबूत स्तंभ बताया। इस अवसर पर उन्होंने लोकतंत्र को सफल बनाने हेतु मताधिकार के प्रयोग को ब्रह्मó बताते हुए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। कलेक्टर श्री शर्मा ने 02 अगस्त से शुरू हो रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवा-युवती मतदाता सूची मंे अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इस अवसर पर श्री शर्मा ने पिछले आम निर्वाचन में बालोद जिले में हुए उल्लेखनीय मतदान प्रतिशत की सराहना भी की। उन्होंने जिले के आम नागरिकों एवं मतदाताओं को आगामी विधानसभा आम निर्वाचन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाकर शतप्रतिशत करने की अपील की। श्री शर्मा ने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि सभी क्षेत्रों की भाँति मताधिकार के प्रयोग में भी बालोद जिला अग्रणी होना चाहिए। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों को मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता निभाकर अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।
इस अवसर पर पुलीस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि लोकतंत्र को पल्लवित एवं पुष्पित करने हेतु देश के सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्हांेने कहा कि देश के नागरिक अपने मताधिकार के प्रयोग के माध्यम से ही अपने प्रतिनिधियों का निर्वाचन करते है। जिसके माध्यम से हमारे देश की शासन व्यवस्थाएं संचालित होती है। उन्होंने जिले के सभी गणमान्य एवं जागरूक लोगों तथा मतदाताओं को सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा। इस अवसर पर पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं उपस्थित लोगों ने बारिश की रिमझिम फौव्वारों के बीच सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में उपस्थित विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनका हौसला अफजाई किया।

You cannot copy content of this page