DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा मण्डल कार्यसमिति की बैठक में BLA-2 को दिया गया प्रशिक्षण, जानिए क्या बनी रणनीति?

बालोद। जिला भाजपा के निर्देश पर ग्रामीण भाजपा मंडल बालोद द्वारा बैठक आवाहित किया गया। इस बैठक में प्रमुख वक्ता एवं जिले की ओर से बैठक प्रभारी कृष्णकान्त पवार ने बताया कि आगामी 6 से 10 अगस्त तक शक्तिकेन्द्र में लाभार्थी सम्मेलन करना है आगामी जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन कर वर्मीकम्पोस्ट खाद जो किसानों को जबरदस्ती दिया जा रहा उस विषय पर होगी। चुनाव पर कमर कस के उतर जाए एवं संगठन का कार्य को पूर्ण करें। युवा सम्मेलन भी किया जाना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें पूरा तन मन धन के साथ चुनाव में जाना है।


वही BLA- 1 के जिला संयोजक लोकेश श्रीवास्तव के साथ BLA-2 के प्रशिक्षक के रूप में कमलेश सोनी जी ने प्रशिक्षिण में बताया कि आगामी चुनाव में नए मतदाता का महत्वपूर्ण योगदान है। 2 अगस्त से नाम जुड़वाने एवं कटवाने का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। हमें नए मतदाता को अपनी जिम्मेदारी के साथ उन्हें नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित करें एवं आगामी चुनाव में स्पेशल मतदाता जिसमें वरिष्ठ नागरिक एवं विकलांग मतदाता हेतु अलग से मतदान करने की व्यवस्था रहेंगी इसका भी ध्यान रखना है। साथ ही बैठक को सुरेन्द्र देशमुख , पूर्व मण्डल अध्यक्ष, धरम साहू भूतपूर्व मण्डल अध्यक्ष , जगदीश देशमुख वरिष्ठ साहित्यकार , होनिल दत्त पटेल ने अपनी बात रखी। मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू ने स्वागत उद्बोधन किया । बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा ने की एवं आभार बिरेन्द्र साहू मण्डल के महामंत्री ने किया। इस बैठक में प्रमुख रूप से महिलामोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपा साहू ,जिलापंचायत सदस्य कृतिका साहू,जिला मंत्री रश्मि साहू , ममता गजेंद्र पूर्व ज.स. बालोद,के विधानसभा विस्तारक मुरलीधर यदु, कृष्णकुमार वर्मा, सन्दीप साहू, पार्थ साहू, अरुण साहू सन्तोष साहू विनोदगिरी गोस्वामी, मणिकांत बघेल, लिखन साहू, कुलदीप यादव,भूपेंद्र सिंन्हा तोरन कतेन्द्र,सज्जन चुरेन्द्र, यशवंत साहू,आशीष कुमार साहू,छगन बुंदेले,हरि राम साठिया, संतोष गजेंद्र, सतानन्द साहू,बालसिंग साहू,बिशहुआ राम,पुराणिक देशमुख,खेलन राम,अशोक कुमार,थानसिंह पटेल,छगन साहू,देवेंद्र साहू, सुरेश गोयल,ओमप्रकाश रात्रे,रामपाल साहू,केवल सिंह,शिवेंद्र देशमुख,चिंताराम कुंभकार,भोमराज साहू के साथ 70 से अधिक BLA-2 कार्यकता साथी उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page